छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है।
उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।














